What is vpn in hindi. How does vpn works in Hindi
What is vpn in hindi


vpn क्या हैं और कैसे काम करता हैं आज के इस लेख में आप जानेंगे की vpn (virtual private network) से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से वह भी सरल हिंदी तो अगर भी vpn के बारे में जानकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे पूरा पढ़िए !

vpn क्या हैं? (What is vpn in hindi?)

vpn का पूरा नाम वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क हैं और vpn का जैसा नाम हैं वैसा ही इसका काम हैं इसका काम हैं हमारे डिवाइस, लैपटॉप कंप्यूटर और नेटवर्क के बीच में एक टनल के माध्यम से एक प्राइवेट नेटवर्क बनाना हैं अगर साधारण भाषा में कहु तो हमारे local network और internet के बीच में एक बिर्तुअल network का निर्माण करना हैं तो आपको vpn का उपयोग करना पड़ता हैं 

Vpn हमारे और अन्य कंप्यूटर के बीच हो रहे communication और डाटा शेयरिंग को एन्क्रिप्ट कर देता हैं जिससे कोई अगर उसे बीच में रोक कर देख भी लेता हैं तो उसे वह समझ नहीं आती हैं 

चलिए vpn की कार्य प्रणाली को उदाहरण के माध्यम से समझते हैं जिससे आपको चल्दी समझ आएगा, 

मान लीजिए की हमारे यहाँ की सरकार ने abc.com को india में बैन कर दिया हैं और आप उन्हें अपने अपने मोबाइल पर ओपन नहीं कर पर रहे हैं और आपके उस साइट से कोई फ़िल्म डाउनलोड करनी हैं आप सिम्पली एक vpn को अपने मोबाइल में install करके उसे vpn के जरिए डाउनलोड करेंगे, तो यहाँ पर समझने वाली बात यह हैं की आप बिना vpn के उस साइट को acces क्यों नहीं कर पा रहे थे और vpn के बाद आप उस साइट को access क्यों कर पा रहे हैं चलिए समझते हैं 

जब हमारी गवर्नमेंट किसी भी साइट पर बैन लगाती हैं तो जो हमारी isp (internet service provider) कंपनी हैं वह अपने sytem पर आ रही इन सभी वेबसाइट के सर्वर पर रिक्वेस्ट भेजना बंद कर देती हैं जब भी आप abc.com को open करने की रिक्वेस्ट broswer पर डालेंगे तो वह रिक्वेस्ट डायरेक्ट आपके isp के सर्वर पर जाएगी और क्योंकि isp के सर्वर पर पहले ही इस साइट को जाने वाली रिक्वेस्ट को कैंसिल करने का प्रोग्राम लगा हुआ हैं तो वह इस रिक्वेस्ट को वहां से आगे नहीं जाने देगा और वह साइट आपके browser में नहीं खुलेगी 

चलिए अब जानते हैं की जब आप vpn उपयोग करते हैं तो यह क्यों खुल जाती हैं जब आप vpn का उपयोग करते हैं और जब आप abc.com को open करने की रिक्वेस्ट भेजते हैं तो पहले तो आपके मोबाइल से isp provider को जो रिक्वेस्ट जाती हैं वह abc.com के सर्वर पर नहीं जाती हैं वह रिक्वेस्ट vpn के सर्वर पर जाती हैं इस लिए यह उसे जाने देते हैं और मान लीजिए उस vpn का सर्वर अमेरिका में हैं तो अमेरिका में तो वह साइट बैन नहीं होंगी तो वह सर्वर आपकी उस रिक्वेस्ट को abc.com तक भेजता हैं अपनी ip एड्रेस से और इस प्रॉसेस में जब abc.com से कोई रिस्पांस मिलता हैं वह एन्क्रिप्ट होता हैं जिसे isp provider read नहीं कर सकते हैं और वह उसे फॉरवर्ड कर देते हैं और इस प्रकार से आप किसी भी बैन वेबसाइट को vpn के जरिए चला सकते हैं 

Vpn दो तरह के फ्री और paid एवं vpn मोबाइल और लैपटॉप डेस्कटॉप दोनों के लिए आते हैं तो चलिए जानते हैं की कौन से vpn अच्छे होते हैं शुरुआत फ्री के बारे में जानकार करते हैं 

फ्री vpn क्या सुरक्षित हैं? 

जब भी हम vpn की बात करते हैं तो पहली बात सुरक्षा की आती हैं क्योंकि हम vpn उपयोग ही इसलिए करते हैं की हमारी internet हिस्ट्री को किसी को पता ना चले, तो अगर बात करें फ्री vpn की तो यार आप खुद से सोचिये की कोई भी आपको आज ज़माने इस तरह की सुविधा फ्री में नहीं इसके पीछे उनका कुछ ना कुछ मतलब होता ही हैं 

और वह शायद आपको vpn चलाने के बदले में ads दिखा सकते हैं क्योंकि vpn service देने के बदले उन्हें कुछ तो प्रॉफिट होना चाहिए तभी तो वह आपको यह सुविधा फ्री में दे रहे हैं और दूसरे vpn जो की ads नहीं दिखते हैं शायद वह आपकी इंटरनेट हिस्ट्री को जांच कर रहे हो या फिर आपके पासवर्ड banking डिटेल्स चोरी कर रहे हो और आपको पता भी ना तो यार अगर बात करें, 

फ्री vpn की तो यह मूवी साइट पर विजिट करने के लिए तो ठीक हैं परन्तु जब भी आप इन्हे यूज़ कर रहे हो तो कभी भी banking डिटेल्स ना डालें !


Paid vpn सुरक्षित हैं? 

जी हाँ अगर बात करें paid vpn की तो वह कुछ हद तक ठीक ठीक होते हैं चूँकि ना ही तो ये अनोयिंग से ads दिखाते हैं क्योंकि ये अपनी vpn service के बदले चार्ज कर रहे तो ये ads नहीं दिखाते हैं और ये vpn अगर आप किसी बैन साइट पर जाते हैं तो ये उस आपकी internet browsing हिस्ट्री किसी के भी साथ शेयर नहीं करते हैं और paid vpn अच्छे होते हैं परन्तु कभी vpn उपयोग करते समय आपको debit कार्ड credit कार्ड और banking डिटेल्स को शेयर नहीं करना हैं 

Conclusion - 

मुझे उम्मीद हैं की आपको vpn से जुडी जानकारी पसंद आयी होंगी अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इसी तरह की के लिए बने रहे हमारे साथ - धन्यवाद!

Post a Comment

Previous Post Next Post